Posts

Rajasthan Legislative News: 12 करोड़ 60 लाख से राजस्थान विधान सभा हुआ डिजिटल

Image
Rajasthan Legislative News: 12 करोड़ 60 लाख से राजस्थान विधान सभा हुआ डिजिटल छोटा अखबार। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि इस सूचना और तकनीकी युग में डिजिटल पद्धति से कार्य किया जाना समय की आवश्यकता है। राजस्थान विधान सभा भी इस क्षेत्र में निरंतर आगे बढे, इसके लिये वन नेशन-वन एप्लीकेशन के तहत विधान सभा में यह प्रयास किया जा रहा है। राजस्थान विधान सभा का सदन सूचना तकनीक के साथ नये कलेवर में तैयार हो गया है। सदन में 200 विधायकों की सीटों पर आईपेड लगाये गये हैं। इन आईपेड के माध्यम से विधायकगण सदन में ऑनलाईन पद्धति से विधान कार्यों का सम्पादन करेंगे। श्री देवनानी ने बताया कि सदन में विधायकगण की प्रत्येक सीट पर एक आई-पैड लगाया गया है। एक लैपटोप मय प्रिन्टर विधायकगण को उनके आवास के लिए भी उपलब्ध कराया जायेगा। इस परियोजना में 12.61 करोड़ रूपये की राशि व्यय हुई है। इस राशि में भी 60 प्रतिशत केन्द्र सरकार और 40 प्रतिशत भागीदारी राज्य सरकार की है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि विधान सभा में विधायकगणों को ऑनलाईन कार्य करने में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिये सात दिवस का व...

Registration and seal: पंजीयन और मुद्रांक विभाग के जागरूकता ई-पोस्टर का हुआ विमोचन

Image
Registration and seal: पंजीयन और मुद्रांक विभाग के जागरूकता ई-पोस्टर का हुआ विमोचन  छोटा अखबार। जयुपर कलेक्ट्रेट में स्थित मॉडल उप पंजीयक कार्यालय में रजिस्ट्री एवं अन्य प्रयोजनों के लिए ई-स्टाम्प खरीदने वाले नागरिकों में व्यापक जागरूकता लाने के लिए पंजीयन और मुद्रांक विभाग ने  'अपने ई-स्टाम्प सर्टिफिकेट को जाने' नवाचार शुरू किया है। इसका शुभारंभ बुधवार को  इलेक्ट्रिक क्लिप ऑन बोर्ड पोस्टर के माध्यम से डीआईजी स्टाम्प डॉ गोरधन लाल शर्मा ने किया। आम जनता के बीच ई-स्टाम्प और इसमें मौजूद सुरक्षा मानकों की जानकारी व्यापक रूप से बनी रहे, इसकी जानकारी इस इलेक्ट्रिक क्लिप बोर्ड के माध्यम से डीआईजी शर्मा द्वारा दी गई। डीआईजी ने संपत्तियों के पंजीकरण के लिए आने वाले आम जनता को ई-स्टाम्पिंग मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-स्टाम्प पेपर में मौजूद 2डी बार कोड को स्कैन कर ई-स्टांप की प्रमाणिकता की जांच करने के साथ ही, बदलते डिजिटल युग में आम आदमी द्वारा ई-स्टाम्प खरीदते समय उसमें मौजूद सभी सुरक्षा मानकों की जांच करने का सुझाव दिया। इस जन जागरूकता अभियान में आम लोगों, पंजीयन स्टाफ, अधिवक्ताओं औ...

Animal welfare: प्रदेश में 14 से 30 जनवरी तक मनाया जायेगा पशु कल्याण पखवाड़ा

Image
Animal welfare: प्रदेश में 14 से 30 जनवरी तक मनाया जायेगा पशु कल्याण पखवाड़ा  छोटा अखबार। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश में 14 जनवरी से 30 जनवरी 2024 तक पशु कल्याण पखवाड़ा मनाया जायेगा। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यों के साथ-साथ जीव जन्तुओं के प्रति प्रेम व दया भाव जाग्रत करने की दृष्टि से विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर आमजन को जागरूक करने का प्रयास करेंगे। मंत्री ने बताया कि इस अवसर पर पशुपालक गोष्ठी का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें पशुपालकों को सामान्य रोगों की जानकारी के साथ पशु क्रूरता निवारण के उपायों, उचित पशु प्रबन्धन और पशु कल्याण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। सम्पूर्ण प्रदेश में बांझपन निवारण और पशु शल्य चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर अधिकाधिक संख्या में पशुओं को लाभान्वित भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान पशु चिकित्सकों द्वारा राज्य की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में व्याख्यानों के माध्यम से जीव जन्तुओं के प्रति पशु क्रूरता निवारण पर जानकारी दी जायेगी। और शिक्षण संस्थाओं के सहय...

Women's Commission: आयोग महिलाओं के मायके जैसा, बेझिझक रखें अपनी बात —महिला आयोग

Image
Women's Commission: आयोग महिलाओं के मायके जैसा, बेझिझक रखें अपनी बात —महिला आयोग  छोटा अखबार। महिलाओं से जुड़ी शिकायतों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित कर राहत देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से प्रारंभ किए गए महिला आयोग आपके द्वार अभियान के तहत सोमवार को उदयपुर में महिला आयोग की ओर से संभाग स्तरीय जनसुनवाई रखी गई। इसमें राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया के. रहाटकर ने तसल्ली से महिलाओं की परिवेदनाएं सुनी और हाथों-हाथ मौजूद अधिकारियों को त्वरित राहत देने के लिए निर्देशित किया।  जिला परिषद सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान श्रीमती रहाटकर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्र की महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर दिल्ली तक नहीं पहुंच पाती हैं, इसलिए आयोग ने उन तक पहुंचकर उनकी परिवेदनाओं को समझ कर राहत देने के लिए विशेष अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि आयोग महिलाओं के मायके जैसा है। महिलाएं जिस तरह से अपने मायके में जाकर अपनी पीड़ा खुलकर बता सकती हैं, ऐसे ही आयोग में भी अपनी बात बेझिझक रखें, ताकि उसके समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा सकें। उन्हो...

C M NEWS: ग्राम पंचायत पर खेल मैदान हमारी प्रमुख प्राथमिकता -मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: ग्राम पंचायत पर खेल मैदान हमारी प्रमुख प्राथमिकता -मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत है। उनके “उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए“ के संदेश को युवा आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी भीतर की शक्ति और क्षमता को पहचाने और अपने सपनों को पूरा करते हुए सफलता की नई उंचाईयों को छूएं। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए पूर्ण रूप प्रतिबद्ध है।   श्री शर्मा रविवार को एसएमएस स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवा प्रतिभाओं को महोत्सव में पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित कर रही है ताकि वे आसमान में एक लम्बी उड़ान भरे। प्रदेश का हर युवा विकसित राजस्‍थान की दिशा में पूरी क्षमता के साथ काम करे और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्‍प ...

Ajmer News: अजमेर में स्वामी विवेकानन्द की 13 फीट ऊंची प्रतिमा का विधानसभा अध्यक्ष ने किया अनावरण

Image
Ajmer News: अजमेर में स्वामी विवेकानन्द की 13 फीट ऊंची प्रतिमा का विधानसभा अध्यक्ष ने किया अनावरण ​ छोटा अखबार। भारतीय जनमानस में बसे स्वामी विवेकान्द की जयन्ती पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर शहर को एक नए पर्यटन स्थल की सौगात दी। उन्होंने कोटड़ा स्थित विवेकानन्द पार्क में स्वामी विवेकानन्द की 13 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। शहर के सबसे ऊचांई वाली जगह पर बनाए गए इस पार्क से एक साथ फायसागर और आनासागर का नजारा देखा जा सकता है। पार्क को योग एवं पर्यटन के लिए विकसित किया गया है। अजमेर शहर के लोग यहां घूमने, स्वामी विवेकानन्द की मूर्ति के साथ सेल्फी लेने तथा आनासागर व फायसागर का नजारा देखने आ सकते हैं। श्री देवनानी ने विधानसभा अध्यक्ष बनते ही अजमेर विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए थे कि यहां विवेकानन्द जी की मूर्ति स्थापित की जाए। श्री देवनानी ने रविवार को कोटड़ा पत्रकार कॉलोनी के ऊपर पहाड़ी पर बनाए गए विवेकानन्द पार्क में स्वामी विवेकानन्द की 13 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा के निर्माण पर 73 लाख रूपए की लागत आई है। इसे अष्टधातु से बनाया गया है। पार्क बनने के 17 वर...

Panchayati Raj: 20 जनवरी से पंचायती राज में होगा पुनर्गठन, बदलेगा पंचायती राज का ढांचा

Image
Panchayati Raj: 20 जनवरी से पंचायती राज में होगा पुनर्गठन, बदलेगा पंचायती राज का ढांचा छोटा अखबार। प्रदेश में 20 जनवरी से 15 अप्रैल तक पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन का कार्य होगा। इस दौरान ग्राम पंचायत और पंचायत समितियां के साथ जिला परिषदों के पुनर्गठन का खाका तैयार किया जायेगा। वहीं नई ग्राम पंचायत और पंचायत समितियां बनाने पर पंचायती राज संस्थाओं की सीमाओं में भी बदलाव किया जायेगा। पुनर्गठन से दूरियां खत्म होगी और आमजन को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे कार्याें के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सरकार के आदेशानुसार कलेक्टर 20 जनवरी से 18 फरवरी तक प्रस्ताव तैयार कर 20 फरवरी से  21 मार्च तक आमजन से आपत्तियां मांगेगें। वहीं 23 मार्च से 1 अप्रैल तक ड्राफ्ट प्रस्ताव पर आपत्तियां और सुझावों का निपटारा किया जाएगा। और 3 अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रस्तावों को पंचायती राज विभाग भेजा जायेगा। नई ग्राम पंचायत और पंचायत समितियां के पुनर्गठन का आधार 2011 की जनगणना से की जायेगी। सामान्यत: नई ग्राम पंचायत के गठन के लिए 3000 से 5500 की जनसंख्या की सीमा रखी गई है। सरकार ने रेगिस्तानी जिलों में ग्राम पंचायत...