Posts

Road repair campaign: प्रदेश में सड़क मरम्मत अभियान एक सितम्बर से

Image
  Road repair campaign: प्रदेश में सड़क मरम्मत अभियान एक सितम्बर से  छोटा अखबार। प्रदेश में बरसात से ख़राब हुई सड़कों को ठीक करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 1 सितम्बर से 25 अक्टूबर तक सड़क मरम्मत अभियान चलाया जाएगा। विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान कार्यों की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए और कामों को निर्धारित अवधि में पूरा करवाया जाए। इस दौरान सड़क मरम्मत कार्यों के साथ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने का काम प्राथमिकता से किया जायेगा। सड़क निर्माण और मरम्मत के कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वालों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Governor: गांव गरीब के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना बने सर्वोच्च प्राथमिकता —राज्यपाल

Image
Governor: गांव गरीब के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना बने सर्वोच्च प्राथमिकता —राज्यपाल    छोटा अखबार। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राज्य में जमीनी स्तर पर प्रयास होने चाहिए। उन्होंने सभी विद्यालयों में पहली कक्षा से चरित्र निर्माण और संस्कारी नागरिक बनाने की शिक्षा देने पर जोर दिया। उन्होंने पिछड़े क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां पर राजकीय ही नहीं निजी क्षेत्र में भी स्तरीय विद्यालय खोले जाने को प्रोत्साहित किए जाने की नीति पर कार्य किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता राज्य के गांव गरीब के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना होना चाहिए। उन्होंने घुमंतू परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए भी प्रयास किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं के राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस क्षेत्र में निजी क्षेत्र को सहयोग के लिए प्रेरित  किए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने विद्यालयों में चरित्र निर्माण, संस्कार, देशभक्ति की शिक्षा और नैतिक मूल्य के पाठ भी विशेष रूप से सम्मिलित

Govinddev ji's procession: गोविंददेव जी की शोभायात्रा को मुख्यमंत्री ने की रवाना

Image
Govinddev ji's procession: गोविंददेव जी की शोभायात्रा को मुख्यमंत्री ने की रवाना  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर के आराध्य गोविंददेव जी मंदिर में भगवान गोविंददेव जी की शोभायात्रा का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप गोविंददेव जी जयपुर के आराध्य देव हैं और शहरवासियों की आस्था का केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि शोभायात्राओं जैसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को आगे बढ़ाते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता गीता के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व को फल की चिंता किए बिना कर्म करते रहने का संदेश दिया। उनके उपदेश वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मथुरा से उज्जैन तक श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित प्रमुख स्थानों को विकसित करते हुए कृष्ण गमन पथ बनाया जाएगा।

fake ghee: जयपुर में नकली घी बनाने की फैक्टी पकड़ी

Image
 fake ghee: जयपुर में नकली घी बनाने की फैक्टी पकड़ी   छोटा अखबार। प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार—मिलावट पर वार अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम की टीम ने मंगलवार को जयसिंहपुरा खोर इलाके में छापा मारकर नकली देशी घी बनाने की फैक्टी पकड़ी।   अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के अनुसार मुखबिर से प्राप्त सूचना पर दिल्ली रोड ​स्थित अफजल विहार कॉलोनी में पुलिस की मदद से एक मकान पर छापा मारा गया। यहां मोहम्मद अनीस नाम के व्यक्ति द्वारा मकान में भट्टियां आदि लगाकर वनस्पति तेलों में एसेंस मिलाकर विभिन्न ब्रांड का देशी घी बनाया जा रहा था। मौके पर ढेर सारा पैकिंग मैटेरियल और पैकिंग की आधुनिक मशीनें मिलीं। सरस, महान, कृष्णा, लोटस जैसे कई ब्रांड का घी पैक किया जा रहा था। घी में बदबू आ रही थी। नकली घी का निर्माण कर उसे बाजार में खपाया जा रहा था। पूछताछ करने पर अनीस ने बताया की दिल्ली से पैकिंग मैटेरियल लाता है और वह नकली घी पैक कर जयपुर और आसपास के शहरों में सप्लाई कर देता है। मौके पर विभिन्न ब्रांडों का 1000 लीटर नकली घी पाया गया, ज

Food, Civil Supplies and Consumer: राज्य में 85 फर्मों पर कार्यवाही कर 2 लाख 29 हजार रूपये का जुर्माना लगाया

Image
Food, Civil Supplies and Consumer: राज्य में 85 फर्मों पर कार्यवाही कर 2 लाख 29 हजार रूपये का जुर्माना लगाया छोटा अखबार। खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा चलाये जा रहे कंज्यूमर केयर अभियान में 9वें दिन 85 फर्मो पर विधिक मापविज्ञान अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई। जिनमे  05 फर्मो पर कम माप तौल करना तथा 50 फर्मो पर सत्यापन प्रमाण पत्र एवं सत्यापित बाट माप नही पाये गये। टीमों ने फर्मो के विरूद्ध मौके पर ही नोटिस जारी कर 2 लाख 29 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है। कंज्यूमर केयर अभियान 31 अगस्त तक नियमित रूप से चलाया जायेगा। इस अभियान का उद्देश्य व्यापारियों को उपभोक्ताओं के व्यापक हित में सही माप तौल करने के लिये प्रेरित करने के साथ ही उपभोक्ताओं को उनके मूल अधिकारों के बारे में सूचित किये जाने तथा उपभोक्ता शिक्षा का प्रसार करना है। किसी भी प्रकार की सेवा एवं वस्तुएं जो राशि देकर प्राप्त की गई है, उन सेवाओं और वस्तुओं की मानक, मात्रा एवं सही माप तौल उपभोक्ता का विधिक अधिकार है इन अधिकारों के उल्लंघन पर उपभोक्ता, उपभोक्ता मामले विभाग को शिकायत कर सकता है। उपभोक्ता

Chief Minister: संत महात्मा हमारे जीवन में मार्गदर्शक की निभाते हैं भूमिका —मुख्यमंत्री

Image
Chief Minister: संत महात्मा हमारे जीवन में मार्गदर्शक की निभाते हैं भूमिका —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि संत महात्मा हमारे जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। हमारी आध्यात्मिक उन्नति में उनका अहम योगदान होता है। वे समाज को संस्कारित बनाने का कार्य करते हैं और संस्कारवान भावी पीढ़ियां देश-प्रदेश का नाम रोशन करती हैं।  श्री शर्मा रविवार को एक दिवसीय जोधपुर यात्रा के दौरान गांधी मैदान में आयोजित ‘जीने की कला’ विशिष्ट प्रवचन माला कार्यक्रम में शामिल हुए और संत ललितप्रभ, संत चन्द्रप्रभ एवं डॉ. मुनि शांतिप्रिय महाराज से प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत हजारों साल पुरानी है। संत महात्मा हमारी इस संस्कृति के वाहक हैं। श्री शर्मा ने कहा कि हमारी आध्यात्मिक रूप से समृद्धता ही हमें दुनिया में एक विशिष्ट पहचान दिलाती है और इसीलिए भारत को ‘विश्वगुरू’ कहा जाता है। मुख्यमंत्री ने बाद में चांदपोल स्थित रामस्नेही संप्रदाय जूना रामद्वारा पहुंचकर संत श्री अमृतराम जी महाराज का भी आशीर्वाद लिया। 

Environment and health news: साइकिल चलाना पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक —श्री भजनलाल शर्मा

Image
Environment and health news: साइकिल चलाना पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक —श्री भजनलाल शर्मा छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और संसाधनों का अंधाधुंध दोहन हमारी धरती को दिन-प्रतिदिन कमजोर बना रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि मिलकर पर्यावरण को बचाने के लिए सार्थक प्रयास करें। श्री शर्मा ने कहा कि हम सब मिलकर पर्यावरण और अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा का संकल्प लें और हरा-भरा व स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करें। प्रकृति को बचाने के लिए बदलाव की शुरूआत हमें स्वयं से ही करनी होगी।  मुख्यमंत्री ने शनिवार को जयपुर के एसएमएस स्टेडियम से हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला और आइएमसीटी फाउण्डेशन द्वारा पर्यावरण सरंक्षण के लिए आयोजित साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। और हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करते हैं। इनसे हम शारीरिक रूप से तो स्वस्थ रहते ही हैं साथ ही, हमारा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।