Posts

Showing posts from April 14, 2025

Weather Update: कल से प्रदेश में लू चलने संभावना

Image
Weather Update: कल से प्रदेश में लू चलने संभावना  छोटा अखबार। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश में फिर लू चलने की संभावना है और दिन के तापमान में लगभग पांच डिग्री तक अधिकतम बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। मौसम केन्द्र के अनुसार प्रदेश में हीटवेव का नया दौर आज से शुरू हो रहा है। यह 15 से 16 अप्रेल तक प्रचंड होने की संभावना है। जिससे क्षेत्र में और बढ़ोतरी होने व जोधपुर, बीकानेर संभाग वहीं  शेखावाटी क्षेत्र के अनेक भागों में लू चलने सकती है। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार 17-18 अप्रेल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन व हल्की-मध्यम आंधी दर्ज होने की संभावना है।