Posts

Showing posts from April 12, 2025

C M NEWS: राजस्थान को बनाएंगे कृषक-कल्याणकारी राज्य —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: राजस्थान को बनाएंगे कृषक-कल्याणकारी राज्य —मुख्यमंत्री   छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महान शिक्षाविद् समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने नारी शिक्षा, किसानों के अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए अलख जगाई। उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले जी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए राज्य सरकार राजस्थान को कृषक-कल्याणकारी राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्पित है।  श्री शर्मा महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती के अवसर पर सहकार मार्ग स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा फुले की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यंत्री शुक्रवार को मुहाना मंडी परिसर में ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक जयंती समारोह नहीं बल्कि उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ज्योतिबा फुले जी ने भारतीय समाज को एक नई दिशा दी, अंधेरे में प्रकाश का दीप जलाया और उत्पीड़ित वर्गों क...

C M NEWS: मुख्यमंत्री के आदेश पर मुख्य सचिव फिर से आये हरकत में

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री के आदेश पर मुख्य सचिव फिर से आये हरकत में  छोटा अखबार। प्रदेश में भाजपा संगठन के पदाधिरियों के बयान पर ठिठकी राज्य सरकार दो दिन से आमजन की समस्याओं के समाधान के लिये सक्रिय हुई है। अफसरशाही के ठरकी रवैये को देखते हुए मुखमंत्री भजनलाल शर्मा ने अफसरों के मु​खीया सुधांश पंत को आमजन की समस्या के समाधान के लिये निर्देशित किया है। इसी का परिणाम है कि मुख्य सचिव शुक्रवार को दौसा कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सुशासन के लिए किए जा रहे प्रयासों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते नजर आये।  समीक्षा के दौरान श्री पंत ने कहा कि अधिकारी पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए जनता को सुशासन का अहसास कराएं। आमजन की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें ताकि उन्हें महसूस हो कि सरकार और प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ है और राहत देने के लिए तत्पर है। उन्होने पेयजल व्यवस्था की तैयारियों पर कहा कि पानी के लिहाज से अगले ढाई महीने काफी क्रिटिकल है। इसलिए गर्मी के मौसम में पेयजल और बिजली की सप्लाई सुचारू रखें ताकि आमजन को कोई समस्या नहीं हो। मुख्य...

PHED NEWS: सरकार ने पानी की दरों में की चार गुणा की वृद्धि, वृद्धि का भार उठाएगी राज्य सरकार —जलदाय मंत्री

Image
PHED NEWS: सरकार ने पानी की दरों में की चार गुणा की वृद्धि, वृद्धि का भार उठाएगी राज्य सरकार —जलदाय मंत्री छोटा अखबार। प्रदेश में पेयजल की दरों में वृद्धि का अतिरिक्त भार जनता पर नहीं डालने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के पेयजल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की है। अब पेयजल उपभोक्ताओं से वर्तमान लागू दरों पर ही पानी के बिलों और अन्य सेवाओं की राशि वसूल की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा अनुदान के रूप में शेष राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इससे सरकार पर लगभग 2100 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष का अतिरिक्त भार आएगा। जलदाय मंत्री कन्हैयालाल ने बताया कि विभाग के माध्यम से आम जनता को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। वर्ष 2017 से लागू पानी की दरों में राज्य सरकार द्वारा वृद्धि नहीं की गई है। वर्ष 2017 से अब तक पेयजल संरचनात्मक ढांचे और पेयजल वितरण प्रणाली, संचालन, संधारण व रखरखाव लागत में लगभग चार से पांच गुणा वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में प्रचलित दरों में प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय किया था परंतु वर्ष 2017 के बाद एकबार भी दरों को बढ़ा...