C M NEWS: भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की टिप्पणी से चकराई डबल इंजन की सरकार

C M NEWS: भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की टिप्पणी से चकराई डबल इंजन की सरकार छोटा अखबार। प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार चलाने के लिये खूब भागदौड़ और प्रयास कर रहे हैं। वे लगभग प्रतिदिन मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय पर विभागों व कार्यों की समीक्षा भी कर रहे है। लेकिन प्रदेश में हावी हो रही अफसरशाही को भांप नहीं पाये। ये बात भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित प्रदेशाध्यक्ष ने अत्मसात करली है। जो प्रदेश के लिये एक चिंता और मंथन का विषय है। जनता त्रस्त है, अफसर तृप्त है। अफसर सो रहे हैं, लोग रो रहे हैं। यह टिप्पणी राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रही वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया पर की है। इस टिप्पणी से डबल इंजन की सरकार चकरा गई है। वहीं भीलवाड़ा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने संचार माध्यमों के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में अफसरशाही को हावी नहीं होने देंगे, कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं। दूसरी ओर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के बयान पर खुद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने इसे गंभीरता से लिया है और राजस्थान सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की ह...