Posts

Showing posts from March 4, 2025

Season: प्रदेश में आज से 2-4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

Image
Season: प्रदेश में आज से 2-4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान छोटा अखबार। प्रदेश में आज से फिर सर्दी बढ़ने की संभावना है। उत्तरी क्षेत्र से चल रही ठंडी हवा से राजस्थान सहित कई राज्यों में इसका असर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के बीकानेर और जयपुर संभाग में रात के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने के आसार है। वहीं 7-8 मार्च से राज्य में फिर से तापमान बढ़ने लगेगा और दिन में गर्मी तेज होने लगेगी। वहीं जयपुर मौसम केन्द्र ने राज्य में 7-8 मार्च तक मौसम साफ रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना जताई है। इस दौरान 5-6 मार्च को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने, जबकि दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। शेखावाटी के एरिया में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। वहीं, बाड़मेर, जालोर के एरिया में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है।