Posts

Showing posts from January 26, 2025

Constitution: राजस्‍थान विधान सभा की संविधान दीर्घा को आमजन देखे -विधान सभा अध्यक्ष

Image
Constitution: राजस्‍थान विधान सभा की संविधान दीर्घा को आमजन देखे -विधान सभा अध्यक्ष   छोटा अखबार।                        राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि भारत की आत्‍मा भारतीय संविधान है। भारत के संविधान के प्रति श्रद्धा और जागरूकता बढाने के लिए राजस्‍थान विधान सभा में संविधान दीर्घा का निर्माण किया गया है। उन्‍होंने कहा है कि इस दीर्घा का उद्देश्‍य आमजन और युवाओं को भारत और भारत की सांस्‍कृतिक नैतिकता से परिचित कराना है। श्री देवनानी ने आमजन से राजस्‍थान विधान सभा में बनाई गई संविधान दीर्घा का अवलोकन करने का अनुरोध किया है। अध्यक्ष ने कहा है कि संविधान में नन्‍दलाल बोस द्वारा चित्रित भारतीय सभ्‍यता, संस्‍कृति, इतिहास और विरासत का संविधान दीर्घा में प्रदर्शन किया गया है। मूल संविधान के 22 भागों के आरम्‍भ में प्रदर्शित कलाकृतियों यथा रामायण में भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्‍मण जी के वनवास से घर वापसी का दृश्‍य, श्री कृष्‍ण के उपदेश, गौतम बुद्ध व भगवान महावीर का जीवन, सम्राट अशोक व विक्रमादित्‍य क...

RUHS: प्रदेश में आरयूएचएस को एम्स की तर्ज पर किया जाएगा विकसित

Image
RUHS: प्रदेश में आरयूएचएस को एम्स की तर्ज पर किया जाएगा विकसित छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर आरयूएचएस को एम्स की तर्ज पर रिम्स के रूप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में की गई बजट घोषणा को मूर्त रूप देने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के दल ने चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशानुसार दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया कर इस विषय में विस्तार से चर्चा की। चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार के नेतृत्व में गए अधिकारियों के दल में राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. धनंजय अग्रवाल और चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त निदेशक डॉ. रश्मि गुप्ता शामिल रही। अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। जिसमें राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की परिकल्पना, इसकी संचालन व्यवस्था, वित्तीय प्रबंधन, मेडिकल वैल्यू टूरिज्म को बढ़ावा देने की संभावनाएं और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए आवासीय सुविधाओं की व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विचार—विमर्श किया। इसके अलावा, यह भी विचार किया गया कि क...