Constitution: राजस्‍थान विधान सभा की संविधान दीर्घा को आमजन देखे -विधान सभा अध्यक्ष

Constitution: राजस्‍थान विधान सभा की संविधान दीर्घा को आमजन देखे -विधान सभा अध्यक्ष 



छोटा अखबार।                       

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि भारत की आत्‍मा भारतीय संविधान है। भारत के संविधान के प्रति श्रद्धा और जागरूकता बढाने के लिए राजस्‍थान विधान सभा में संविधान दीर्घा का निर्माण किया गया है। उन्‍होंने कहा है कि इस दीर्घा का उद्देश्‍य आमजन और युवाओं को भारत और भारत की सांस्‍कृतिक नैतिकता से परिचित कराना है। श्री देवनानी ने आमजन से राजस्‍थान विधान सभा में बनाई गई संविधान दीर्घा का अवलोकन करने का अनुरोध किया है।



अध्यक्ष ने कहा है कि संविधान में नन्‍दलाल बोस द्वारा चित्रित भारतीय सभ्‍यता, संस्‍कृति, इतिहास और विरासत का संविधान दीर्घा में प्रदर्शन किया गया है। मूल संविधान के 22 भागों के आरम्‍भ में प्रदर्शित कलाकृतियों यथा रामायण में भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्‍मण जी के वनवास से घर वापसी का दृश्‍य, श्री कृष्‍ण के उपदेश, गौतम बुद्ध व भगवान महावीर का जीवन, सम्राट अशोक व विक्रमादित्‍य के सभागार के दृश्‍य, छत्रपति शिवाजी, गुरू गोविन्‍द सिंह, रानी लक्ष्‍मीबाई, स्‍वतन्‍त्रता संग्राम में महात्‍मा गांधी के दाण्डी मार्च और नेता जी सुभाष चन्‍द्र बोस का चित्रण किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस

Chief Minister मुख्यमंत्री के विभाग डीआईपीआर में खेला