Posts

Showing posts from October 7, 2024

Crime News: बच्ची को मुंह में दबाकर दौड़ा गधा, तीन घंटे तक मचाया उत्पात

Image
Crime News: बच्ची को मुंह में दबाकर दौड़ा गधा, तीन घंटे तक मचाया उत्पात छोटा अखबार। पाली के सोजत में एक गधे ने बच्ची को मुंह में दबा लिया और बचाने पर लोग आये तो गधा दौड़ाने लगा। ये घटना लगातार तीन घंटे तक चलती रही। ये घटना सोजत के गुड़ा कलां गांव की है। संचार माध्यमों के अनुसार गुड़ा कलां गांव में सुबह लगभग 11 बजे राह चलती महिला भंवरी देवी पत्नी प्रतापराम को काट लिया। महिला के चिल्लाने से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ समय बाद लोगों ने महिला को गधे के चंगुल से छुड़ा दिया।  घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसा शनिवार की है। स्कूल पढने गई गायत्री (4) जब इंटरवल में खाना खाने घर आ रही थी तो असके साथ उपरोक्त हादसा हो गया। घटना के दौरान गधे ने बच्ची को जांघ से पकड़ लिया और दौड़ने लगा। घटना होने पर गांव में हड़कंप मच गया। गधे मालिक सहित लोगों ने 3 घंटे की मशक्कत करने के बाद गधे को रस्सी से जकड़ कर उसका मुंह रस्सियों से बांध दिया और घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Politics News: गहलोत के जमूरे जांच एजेंसियों के सामने उनके कारनामों की परतें खोल रहे है — मंत्री जोगाराम पटेल

Image
Politics News: गहलोत के जमूरे जांच एजेंसियों के सामने उनके कारनामों की परतें खोल रहे है — मंत्री जोगाराम पटेल छोटा अखबार। प्रदेश में मौसम के अनुसार तापमान में गिरावट जारी है। लेकिन सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने के कारण राजनीति क्षेत्र में गरमाहट बढने लगी है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर एयरपोर्ट पर संचार माध्यमों के जरिए राजनीति क्षेत्र में गरमाहट पैदा कर दी है। उन्होने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह फेल है। लोग डेंगू से मर रहे हैं। मुख्यमंत्री अब दिल्ली अप-डाउन करना बंद करें। प्रदेश की जनता का ख्याल रखें।   उपरोक्त बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश के मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उन्होंने कैसे अप-डाउन कराया था। वह जग जाहिर है। पूरा कार्यकाल सरकार बचाने की जोड़-तोड़ में निकाल दिया। जयपुर और जैसलमेर के होटलों में सरकार और कांग्रेस के विधायक बंद रखे गए। उनके जमूरे जांच एजेंसियों के सामने उनके कारनामों की परतें खोल रहे है। उन्होने कहा कि कांग्रेस के पिछले 5 साल के कारनामों से प्रदेश का विकास डाउन ही नहीं रसा