Posts

Showing posts from October 4, 2024

Politics News: Open threat खून के आंसू नहीं रुलाया तो मेरा नाम अशोक चांदना नहीं

Image
Politics News: Open threat खून के आंसू नहीं रुलाया तो मेरा नाम अशोक चांदना नहीं छोटा अखबार। कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री अशोक चांदना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे कोटा-बूंदी के पुलिस अधिकारियों को धमकी देते नजर आ रहे है। उनका कहना है कि सत्ता में आए तो तेल निकाल दूंगा, खून के आंसू रुलाऊंगा। ये बयान गुरुवार को पूर्व मंत्री ने कोटा देहात में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में दिया।  श्री चांदना ने अपने संबोधन में कहा कि कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र में सांसद ओम बिरला के पाले हुए अधिकारी घूम रहे हैं। ये लोग पुलिस-प्रशासन के तंत्र को अपने हाथ में रखते हैं, और लोगों की खिंचाई करवाते हैं। मैं पुलिस प्रशासन ने उन अधिकारियों को कहना चाहता हूं कि किसी गलतफहमी में मत रहना. तीन साल बाद ये पर्ची सरकार चली जाएगी। तब आपके आका, आपको ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने इस मंच से विश्वास दिला रहा हूं कि जो भी व्यक्ति उने पाले हुए हैं और अधिकारियों के इशारे पर किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को परेशान करेगा, उनका तेल निकाल दिया जाएगा। पूरे 5 साल रिकॉ

Politics News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे है —मंत्री झाबर सिंह खर्रा

Image
Politics News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे है —मंत्री झाबर सिंह खर्रा छोटा अखबार। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मं त्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश की जनता के लिए शानदार एवं ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी एवं अटल इरादों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कांग्रेस के गड्ढों को भरने का काम कर रहे हैं। श्री खर्रा ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही पेपर लीक पर कड़ा प्रहार करते हुए एसआईटी का गठन कर सख्त कार्रवाई की, प्रदेश में एकीकृत ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, देवास परियोजना, इंदिरा गांधी नहर जैसे बडे़ फैसलों के माध्यम से जल उपलब्धता का नवीन युग प्रारम्भ किया। प्रदेश को बिजली में आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं। सरकार द्वारा लगातार युवाओं को रोज़गार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मुख्यमंत्री के इन सभी सकारात्मक कार्यों एवं फैसलों से परेशान होकर ऊलजलूल बयान दे रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष जनता के लिए किए जा रहे कार्यों को पचा नहीं पा रहे है