Posts

Showing posts from August 8, 2024

Governor Haribhau Kisanrao Bagde: नई फसलों और फलों की खेती के लिए प्रेरित किया जाए —राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे

Image
Governor Haribhau Kisanrao Bagde: नई फसलों और फलों की खेती के लिए प्रेरित किया जाए —राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे   छोटा अखबार।  राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने प्रदेश में कृषि और पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों में नवाचार अपनाते हुए अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किए जाने का आह्वान किया हैं। उन्होंने कृषि और सहकारिता क्षेत्र में राजस्थान को अग्रणी करने के लिए डेयरी से जुड़े उत्पादों में गुणवत्ता वृद्धि के साथ उनकी प्रभावी विपणन रणनीति पर भी कार्य किए जाने पर जोर दिया। राज्यपाल बागडे ने राजभवन में राजस्थान में कृषि, पशुपालन और सहकारिता से जुड़े विभागों के अधिकारियों से इस क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश में प्राकृतिक खेती से जुड़े नए आयामों को अपनाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने जैविक खेती और उद्यानिकी के लिए राजस्थान में हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि किसानों को नई फसलों और फलों की खेती के लिए प्रेरित किया जाए।  राज्यपाल बागडे ने सहकारिता के अंतर्गत राज्य में दुग्ध उत्पादन गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने औसत द

Villagers protest against education department in Dholpur —धोलपुर में ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Image
Villagers protest against education department in Dholpur —धोलपुर में ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन छोटा अखबार। प्रदेश के धोलपुर जिले के बाड़ी उपखण्ड में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजीतपुर के भवन खस्ता हालत को लेकर अभिभावकों ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य हुकुमचंद मीणा ने स्कूल के खस्ता हाल पर कहा कि विद्यालय को राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 में कक्षा 8वीं से 12वीं तक क्रमोन्नत कर दिया। लेकिन स्कूल परिसर में केवल चार कमरे है और वे भी छतिग्रस्त हैं। वहीं कमरों की छतों से बारिश का पानी टपकने से विद्यालय का रिकॉर्ड सहित खाद्य सामग्री भी भीग चुकी है। भवन के अभाव और स्टाफ की कमी को देखते हुए अधिकांश बच्चे स्कूल छोड़कर अन्य स्कूलों में अपना प्रवेश ले चुके हैं। भवन की समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में भवन की समस्या लम्बे समय से चली आ रही है। और विद्यालय में मौजूद भवन भी पूरी तरह से छतिग्रस्त हो च

Renewable energy —प्रदेश में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये सरकार ने गेल इंडिया के साथ 4200 करोड़ रुपए के एमओयू पर किये हस्ताक्षर

Image
 renewable energy —प्रदेश में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये सरकार ने गेल इंडिया के साथ 4200 करोड़ रुपए के एमओयू पर किये हस्ताक्षर छोटा अखबार। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि राज्य सरकार अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देकर प्रदेश के किसानों को वर्ष 2027 तक दिन में बिजली देने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मात्र 7 माह की अल्पावधि में कुसुम सी योजना में 4 हजार 386 मेगावाट के प्रोजेक्टों के एलओआई जारी कर दिए हैं। इन अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं को धरातल पर मिशन मोड में क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के ऊर्जा उपक्रमों की मजबूत साझेदारी से राजस्थान जल्द ही ऊर्जा के क्षेत्र में न केवल आत्मनिर्भर बनेगा बल्कि अन्य राज्यों को बिजली उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्री नागर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राजस्थान अक्षय ऊर्जा बिजनेस प्रमोशन समिट-2024 में अक्षय ऊर्जा से सम्बंधित हितधारकों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर आरवीयूएन और गेल इंडिया के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए। इस एमओयू के माध्यम से गेल इंडिया ध

होटल में 6 निर्दलीय विधायकों के डिनर कुछ......

Image
होटल में 6 निर्दलीय विधायकों के डिनर कुछ......  छोटा अखबार। जयपुर की एक पांच सितारा होटल में 6 निर्दलीय विधायकों के डिनर की फोटा ने प्रदेश की राजनीतिक में हलचल पैदा कर दी है। फोटो में रविन्द्र सिंह भाटी, यूनुस खान, प्रियंका चौधरी, चंद्रभान आक्या, जीवाराम चौधरी और रितु बनावत नजर आ रहे है। माना जा रहा है कि ये सभी  निर्दलीय विधायक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी है। अब ये कयास लगाया जा रहा है कि ये उंट किस करवट बैठेगा और क्या भला—बुरा होगा।  वहीं दूसरे संकेत ये भी है कि ये सभी विधायक भाजपा में शामिल हो सकते है और होटल में खाने का आयोजन भी इसी क्रम होना बताया जा रहा है। 

'Tricolor campaign for every house' —प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा अभियान'

Image
 'Tricolor campaign for every house' —प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा अभियान' छोटा अखबार। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश में उत्सव का माहौल बने और प्रदेशवासियों में गर्व की भावना का संचार हो, इसके लिए 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा अभियान' आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अभियान को पहले से और बेहतर रूप में क्रियान्वित किया जाएगा। श्री पंत शासन सचिवालय में आयोजित 'हर घर तिरंगा अभियान' की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रारम्भ हुआ 'हर घर तिरंगा अभियान' प्रत्येक देशवासी को देश के प्रति अपने प्रेम को दर्शाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत प्रदेश भर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़ एवं मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्लेज, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा ट्रिब्यूट और तिरंगा मेलों का आयोजन किया जाए। उन्हो

“Chief Minister Tree Plantation Grand Campaign” —‘‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान’’

Image
 “Chief Minister Tree Plantation Grand Campaign”  —‘‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान’’   छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान अब जनअभियान बन गया है। यह अभियान उनका प्रकृति की सेवा करने एवं मां के प्रति सम्मान का भाव दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रदेश में भी ‘‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान’’ प्रारम्भ कर इस वर्ष 7 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। हरियाली तीज के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत वृहत् स्तर पर पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति “एक पेड़ मां के नाम“ जरूर लगाये एवं उसकी देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज के अवसर पर प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सघन वृक्षारोपण के तहत सम्पूर्ण राजस्थान में 75वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव मनाया गया है। इस अभियान की सफलता से विकसित राजस्थान का सपना भी साकार होगा।

Mukhyamantri Maa Voucher Scheme —आज से लागू होगी प्रदेश में मॉं वाउचर योजना

Image
Mukhyamantri Maa Voucher Scheme —आज से लागू होगी प्रदेश में मॉं वाउचर योजना छोटा अखबार। प्रदेश में आज से लागू होगी मुख्यमंत्री मॉं वाउचचर योजना। इस के तहत दूर दराज क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क सोनोग्राफी की सुविधा मिलगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री निवास पर इस योजना का आगाज करेगें। यह योजना लागू रहेगी।  आपको बता दें कि पहले प्रदेश में ये योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बारां, भरतपुर और फलौदी जिले में शरू की गई थी। अब नए बजट के अनुसार यह योजना सम्पूर्ण प्रदेश में लागू होगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी जांच सेवा का लाभ मिल सकेगा। इस के तहत राजकीय सोनोग्राफी केन्द्रों और निजी सोनोग्राफी केन्द्रों पर सोनोग्राफी की सुविधा निःशुल्क मिलेगी।