Posts

Showing posts from July 28, 2024

Rajasthan Governor :- हरिभाऊ किसनराव बागड़े होंगे राजस्थान के नए राज्यपाल

Image
 हरिभाऊ किसनराव बागड़े होंगे राजस्थान के नए राज्यपाल छोटा अखबार। राज्यपाल कलराज मिश्र का कार्यकाल 21 जुलाई 2024 को पूरा हो गया था। लेकिन किसी और की नियुक्त नहीं होने से श्री मिश्रा ही पद पर बने हुए थे। 27 जुलाई 2024 को देर रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेश के लिये हरिभाऊ किसानराव बागड़े को नए राज्यपाल नियुक्त किया है। हरिभाऊ किसानराव बागड़े महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।  आपको बतादें कि हरिभाऊ किसानराव बागड़े महाराष्ट्र विधानसभा में 2014 से लेकर 2019 तक अध्यक्ष रह चुके हैं और महाराष्ट्र सरकार में कई अहम विभागों के मंत्री भी रह चुके है। श्री बागड़े महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं। वे पहली बार 1985 में विधायक चुने गए थे। और अब अगस्त माह में 79 साल के हो जाएंगे।