Heritage Corporation: निगमकर्मियों की हाजिरी फेस स्कैनर मशीन से होगी —आयुक्त

 Heritage Corporation: निगमकर्मियों की हाजिरी फेस स्कैनर मशीन से होगी —आयुक्त 


छोटा अखबार।

नगर निगम हेरिटेज के आयुक्त अरुण कुमार हसीजा ने शनिवार को वार्डो में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आयुक्त अरुण कुमार ने सिविल लाइन जोन के वार्ड 38, 39, 41 और 48 में सफाई व्यवस्था देखी। आयुक्त ने स्थानीय लोगों से भी सफाई अभियान को लेकर चर्चा की। आयुक्त ने वार्डो में डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य को भी देखा और निगम अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। 

वहीं वार्ड में हाजिरी गाह का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की हाजिरी भी चेक की। आयुक्त ने निर्देश भी दिए कि सभी कर्मचारियों को हाजिरी फेस स्कैनर मशीन से होना अनिवार्य हों। इसके लिए लेट आने वाले कर्मचारियों से तीन बार समझाइश की जाएं, इसके बाद भी ड्यूटी टाइम में लेट होने पर आधे दिन का अवकाश लगाया जाएं। उन्होंने बताया कि निगम कर्मचारियों को इस बार नवम्बर महीने की सैलरी फेस स्कैनर मशीन से हुई हाजिरी के हिसाब से ही मिलेगी। वहीं, किसी कारणवश गैर हाजिर होने या लेट होने पर वार्ड के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक या स्वास्थ्य निरीक्षक द्वारा लिखित में देने पर ही अवकाश मान्य होगा। निरीक्षण के दौरान चाय की थड़ी के बहार सड़क पर कचरा फैलाने पर निगम अधिकारियों को निर्देश दे मौके पर ही चालान भी कटवाया। साथ ही दुकानदार से सड़क पार कचरा नहीं फैलाने को लेकर समझाइश भी की।


Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस

Chief Minister मुख्यमंत्री के विभाग डीआईपीआर में खेला