एक नजर टिकटों के घमासान पर

 एक नजर टिकटों के घमासान पर


भूपेंद्र औझा 


छोटा अखबार।

भाजपा में दो कांग्रेस  ओर एक आरएलपी नेताओं को शामिल  कर चुनाव मैदान में उतारने की कवायद अंतिम चरण में होने के संकेत हैं। भाजपा नेतृत्व के खासे निकट सूत्रों मुताबिक चूरू जिले मे कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे पूर्व मंत्री, चन्दनमल वैद्य के सुपूत्र तारानगर पूर्व विधायक सी आर वैद्य, सादुलपुर राजगढ़ पूर्व कांग्रेस विधायक नंदलाल  पुनिया ओर उदयपुर  जिले मे आरएलपी के प्रमुख नेता उदयलाल डांगी को  कल परसों में भाजपा सदस्य ग्रहण कराने की खासी चर्चा है। भाजपा  परिवार में शामिल कर डॉ वैद्य को चूरू जिले की सरदारशहर सीट से, पूर्व विधायक नंदलाल पुनिया की पुत्रवधू सुमित्रा पुनिया को कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया के सामने सादुलपुर राजगढ़ सीट पर तथा वल्लभनगर उपचुनाव में भाजपा से बगावत कर आर एलपी उम्मीदवार चुनाव मैदान में दूसरे स्थान पर रहने वाले उदयलाल डांगी को वल्लभनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार चुनाव मैदान में उताराने की संभावना है।

ब्राह्मण बाहुल्य उदयपुर, चितौड़गढ़, राजसमंद जिले में भाजपा की जारी दोनों सूची में किसी भी ब्राह्मण को उम्मीदवार घोषित नहीं करने से ब्राह्मण समुदाय में भाजपा के लिए विपरीत प्रतिक्रिया व्यक्त की जाने लगी है। उस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी के ब्राह्मण समुदाय से होने तथा उनके लोकसभा क्षेत्र चितौड़गढ़, उदयपुर ब्राह्मण समुदाय के निर्णायक वोट होने के बावजूद किसी को भी यहां भाजपा प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया। जबकि उदयपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली की, राजसमंद में भाजपा मण्डल अध्यक्ष गणेश पालीवाल की, मावली में भाजपा विधायक धर्मनारायण जोशी की, बैगू में स्थानीय भाजपा पूर्व जिला महामंत्री एवम चितौड़गढ़ भूमी विकास बैंक पूर्व चेयरमैन की भाजपा में मतबूत दावेदारी थी। भाजपा के परम्परागत मजबूत वोट बैंक ब्राह्मण समुदाय को दक्षिण राजस्थान में विधानसभा चुनाव दौरान भाजपा प्रतिनिधित्व देने बाबत ब्राह्मण समुदाय बाहुल्य उदयपुर  जिले मावली तथा चितौड़गढ़ जिले में बैगू सीट ही बची है।

भाजपा दिल्ली मुख्यालय आला सूत्रों मुताबिक भाजपा  नेतृत्व द्वारा केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा कैलाश चौधरी को राजस्थान विधानसभा चुनाव मैदान में  उतारने की संभावना बेहद कम है। मंत्रियों अर्जुन राम मेघवाल को खाजूवाला, अनूपगढ़ सीट से तथा  कैलाश चौधरी को जैसलमेर जिले की सीटों पर उतारने की चर्चा थी। भाजपा नेतृत्व नेअनूपगढ़ सीट पर मौजूदा भाजपा विधायक बावरी को फिर मौका दे दिया तो,बीकानेर के खाजूवाला सीट पर  डा विश्वनाथ के साथ मांगीलाल मेघवाल का नाम चर्चा में है। देवीसिंह भाटी के कारण खासी चर्चा में रही बीकानेर जिले में कोलायत विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेतृत्व के पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के अलावा उनकी पुत्रवधू कंवर पुनम तथा   पौत्र अंशुमान सिंह भाटी के नाम पर विचार चलने के संकेत मिले हैं। भरतपुर जिले के डीग कुम्हेर सीट पर  पूर्व मंत्री  दिगंबर सिंह के सुपूत्र शैलेन्द्र सिंह को भाजपा प्रत्याशी घोषित करने से अब भाजपा में ओर भी नेताओं के परिवारजनों को टिकट मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे ही चूरू भाजपा जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण को चूरू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घोषित करने से उम्मीदवार ऐलान से वंचित ओर भी सीटों पर अब भाजपा जिलाध्यक्ष को उम्मीदवार घोषित करने की राह खुली है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस

Chief Minister मुख्यमंत्री के विभाग डीआईपीआर में खेला