प्रदेश की 1.33 करोड़ महिलाओं को मिलेगें स्मार्टफोन

प्रदेश की 1.33 करोड़ महिलाओं को मिलेगें स्मार्टफोन 


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की पूरे देश में चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 10 लाख रूपये तक का निःशुल्क ईलाज दिया जा रहा है। इस राशि के अलावा किडनी, लीवर, हार्ट ट्रांसप्लांट में होने वाला खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

गहलोत हरीशचन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान के सभागार में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ निर्णय ले रही है। प्रदेश की 1.33 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे, जिनके जरिए वे बातचीत ही नहीं बल्कि सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगी और उनके बच्चे ऑनलाइन क्लास ले पाएंगे। 

आपको बतादें कि राजस्थान सरकार ने बजट घोषणा 2022 में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की थी। जिसके माध्यम से ऑनलाइन सेवाओं का लाभ महिलाओं को मिल सके। इस योजना के तहत राजस्थान की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जायेगा। यह स्मार्टफोन चिरंजीवी परिवार की मुखिया महिला को प्रदान किया जायेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस

Chief Minister मुख्यमंत्री के विभाग डीआईपीआर में खेला