Posts

Rajasthan News: प्रदेश में चुनावी घमासान— श्रीमाधोपुर में शहरी विकास मंत्री के बेटे ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन

Image
Rajasthan News: प्रदेश में चुनावी घमासान — श्रीमाधोपुर में शहरी विकास मंत्री के बेटे ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन  छोटा अखबार। पंचायती राज चुनावों के बीच राजस्थान की सियासत में 'परिवारवाद' का मुद्दा गरमा गया है। सूबे के शहरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा का परिवार इन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गया है। श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र और सीकर जिला परिषद चुनावों के लिए टिकट वितरण को लेकर खर्रा परिवार में मचे सियासी घटनाक्रम ने भारतीय जनता पार्टी के भीतर अंदरूनी खींचतान को उजागर कर दिया है। इसे लेकर कांग्रेस ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला है। बेटे की बगावत और भाभी का टिकट कटना— सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार उस वक्त गर्म हुआ जब बुधवार को मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 19 से सदस्य पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। मंत्री पुत्र के इस कदम से भाजपा खेमे में खलबली मच गई। वहीं गुरुवार को खर्रा परिवार को दूसरा बड़ा झटका लगा। मंत्री खर्रा के भाई महावीर सिंह की पत्नी प्रतिभा...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: प्रदेश में उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए विभाग की सख्त कार्रवाई, 6 मामलों नोटिस जारी

Image
Rajasthan News: प्रदेश में उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए विभाग की सख्त कार्रवाई, 6 मामलों नोटिस जारी छोटा अखबार। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा तथा बाजार में उपलब्ध विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर अनिवार्य घोषणा करने के नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर 13 अक्टूबर को राज्यभर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। विभाग के विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ द्वारा संचालित इस अभियान के तहत विभिन्न जिलों में प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान प्रदेश में कुल 109 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। अनियमितताओं के मामलों में कुल ₹35000 का जुर्माना लगाया गया व 6 मामलों में सुधार नोटिस जारी किए गए। निरीक्षण का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि उपभोक्ताओं को उत्पादों की पैकेजिंग पर निर्धारित नियमों के अनुरूप आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो। अलवर, उदयपुर और टोंक में अनियमितताओं पर कार्रवाई— निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों पर विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर की गई घोषणाएँ निर्धारित न...

Rjasthan News: कांग्रेस ने विधायकों की खरीद-फरोख्त की, जनता के काम छोड़ होटलों में रहे —मंत्री जोगाराम पटेल

Image
Rjasthan News: कांग्रेस ने विधायकों की खरीद-फरोख्त की, जनता के काम छोड़ होटलों में रहे —मंत्री जोगाराम पटेल छोटा अखबार। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बीकानेर में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस के नेता हर विषय पर राजनीति करने की बजाय प्रदेश की जनता को यह बताएं कि उनके शासनकाल में विकास और जनसुविधाओं के लिए कितने ठोस और दूरगामी निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बैठकों और दौरों पर टिप्पणी करने से पहले यह समझना चाहिए कि प्रशासनिक समीक्षा, अधिकारियों की जवाबदेही तय करना और विकास कार्यों की प्रगति की निगरानी सुशासन का अभिन्न हिस्सा हैं। जनता जानती है कि आपको जनहित से कोई सरोकार नहीं था, इसीलिए जनता के काम करने के बजाय सरकार बचाने के लिए महीनों तक आप होटलों में बैठे रहे। अशोक गहलोत को यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका केवल आरोप लगाना नहीं, बल्कि रचनात्मक सुझाव देना भी है। निकाय चुनाव, परिसीमन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में यदि कांग्रेस के पास कोई तथ्यात्मक शिकायत है तो उसे संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया के तह...

Jaipur News: जयपुर में फ्लिपकार्ट मिनट्स डार्क स्टोर में मिलीं अनियमितताएं, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Image
Jaipur News: जयपुर में फ्लिपकार्ट मिनट्स डार्क स्टोर में मिलीं अनियमितताएं, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए छोटा अखबार। प्रदेश में दीपावली पर शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जांच की जा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के निर्देशानुसार और खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय दल और जयपुर-I व जयपुर-II की टीमों ने मिठाई की दुकानों, दूध-पनीर विक्रेताओं और डार्क स्टोर्स का निरीक्षण किया। शिकायत पर सांगानेर स्थित फ्लिपकार्ट मिनट्स डार्क स्टोर के निरीक्षण में चिलर रूम में गंदगी, खराब भंडारण व्यवस्था, क्षतिग्रस्त पैकेट और कुछ उत्पादों की सामग्री सूची पर बारकोड स्टिकर लगे मिले। टीम ने क्षतिग्रस्त पैकेजिंग वाले उत्पाद नष्ट करवाए और रिच देसी घी और सुरभि टोमेटो कैचअप के नमूने लिए। प्रबंधन को स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण और सही लेबलिंग के निर्देश दिए गए। जयपुर-I की टीम ने रावत मिष्ठान भंडार से मावा मिठाई, अखरोट बर्फी, मक्खन बड़ा, खाद्य तेल और समोसे के नमूने लिए। वैशाली नगर के दूध भं...

C M NEWS: आगामी त्योहारी सीजन में चाकचौबंद रहे कानून व्यवस्था, कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: आगामी त्योहारी सीजन में चाकचौबंद रहे कानून व्यवस्था, कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं —मुख्यमंत्री   छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में विगत दिनों हुई आपराधिक घटनाओं और कुछ पुलिस कार्मिकों की लापरवाही और अमर्यादित व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ एक्शन लिया है। उन्होंने इन घटनाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों को तुरंत हटाने व उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक सहित बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान हमेशा से शांतिप्रिय प्रदेश रहा है। पिछली सरकार के समय इस छवि पर प्रतिकूल असर पड़ा था। हमारी सरकार के समय में यह गरिमा लौटी है, ऐसे में हर हाल में अपराधों पर जीरो टॉलरेंस जरूरी है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कानून व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए कहा कि कानून सबके लिए एक समान है। अपराधी चाहे कोई भी हो उसे किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि अपराध को बढ़ावा देने वाले मामलों में किसी ...